दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर बैट-स्टंप और धारदार हथियार से हमला, मचा हड़कंप, 6 आरोपी गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Bloody clash between two groups, attack on each other with bat-stumps and sharp weapons, chaos ensued, 6 accused arrested, heavy police force deployed in the village
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर धाराशिव गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. जिसमें तलवार, धारदार हथियार, क्रिकेट बैट और स्टंप तक चल गए. इस हिंसक झड़प में दो लोगों को गंभीर चोटें आई. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों पर चार मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 7:30 बजे अभिषेक गोस्वामी और दिनेश राठौर उर्फ राजा के बीच फोन पर अश्लील गालियों को लेकर कहासुनी हुई. बात बढ़ने पर अभिषेक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग समझाइश देने दिनेश के घर पहुंचे. लेकिन वहां हाथापाई शुरु हो गई. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. मगर कुछ ही देर में अभिषेक अपने साथियों के साथ फिर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई.
विवाद इस बार उग्र रुप में सामने आया. चंद्रशेखर नामक युवक ने दिनेश के सिर पर तलवारनुमा हथियार से वार किया. वहीं अन्य युवकों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटा. जवाबी कार्रवाई में अभिषेक गोस्वामी के गले पर गंभीर वार किया गया. दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से बिलासपुर रेफर किया गया. जहां इलाज दोनों का इलाज जारी है.
घटना की खबर पर पुलिस महकमा एलर्ट मोड में आ गया. एसपी विजय कुमार पाण्डेय खुद मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी पामगढ़ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
धाराशिव गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं. एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. और गश्त लगातार जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



