रायपुर में सड़क किनारे मिली शनिवार शाम से लापता अधेड़ की लाश, मेटल पार्क के पास लोगों देखा शव, फैली सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Body of a middle-aged man, missing since Saturday evening, found by the roadside in Raipur; locals spotted the corpse near Metal Park, causing a stir; police are scanning CCTV footage.

रायपुर में सड़क किनारे मिली शनिवार शाम से लापता अधेड़ की लाश, मेटल पार्क के पास लोगों देखा शव, फैली सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की पहचान फाफाडीह निवासी कैलाश निर्मलकर के रूप में हुई है. वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने की आदत थी और वह शनिवार शाम से लापता था.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही खमतराई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को खबर देकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
नाली में पड़ा था शव
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा हुआ था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन हालात में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?