आज रायपुर आ रहे सचिन पायलट, बैक टू बैक लेंगे चुनावी सभाएं, अरुण वोरा ने किया दमदार प्रचार, आकाश शर्मा की जीत के लिए झोंकी ताकत
Sachin Pilot is coming to Raipur today will hold election meetings back to back Arun Vora did a strong campaign used all his strength for the victory of Akash Sharma
रायपुर : एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज 6 नवंबर बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. जारी शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे नई दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 2: 30 बजे शहीद पंकज विक्रम वार्ड 58 रावण मैदान रायपुर में चुनावी सभा में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे वामनराव लाखे वार्ड 66 कुशालपुर दशहरा मैदान रायपुर में चुनावी सभा में शामिल होंगे।.रात 8.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
अरुण वोरा ने किया दमदार प्रचार, आकाश शर्मा की जीत के लिए झोंकी ताकत
दुर्ग शहर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया. सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में वोरा ने वार्डों का दौरा किया और आज भी घर-घर जाकर जनसंपर्क किया. जनता से प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की.
वोरा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है. जहां बढ़ते अपराध, चाकूबाजी, पुलिस हिरासत में मौतें और भय-भ्रम का माहौल राज्य की गंभीर स्थिति को दर्शा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार रायपुर दक्षिण ही नहीं, बल्कि नगरीय निकाय चुनावों में भी एकतरफा जीत हासिल करेगी.
आज के इस चुनाव प्रचार में वोरा के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे. जिनमें ज्ञानेश शर्मा, आर.एन. वर्मा, जयशंकर तिवारी, विधायक विद्यावती, पूर्व पार्षद संदीप तिवारी, दीपक पांडे, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सीमा वर्मा और भारती शर्मा जैसे नाम प्रमुख हैं. इसके अलावा सभी 14 बूथों के अध्यक्ष भी इस जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुए. जिससे प्रचार को और अधिक प्रभावी बना दिया गया.
वोरा ने कहा कि कांग्रेस का जनसेवा का इतिहास और प्रदेश में बुनियादी विकास के प्रति प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है. उन्होंने जनता को भाजपा के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ते सामाजिक माहौल से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस के प्रति समर्थन जताने की अपील की. उनके अनुसार, युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है. जिससे रायपुर दक्षिण में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



