15 फरवरी से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, एग्जाम का सपोर्ट होंगे प्री-बोर्ड, CG Board ने जारी किया 10वीं,12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

CBSE exams will be held from February 5 pre board will support the exam CG Board released practical exam schedule of 10th 12th

15 फरवरी से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, एग्जाम का सपोर्ट होंगे प्री-बोर्ड, CG Board ने जारी किया 10वीं,12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

15 फरवरी से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, एग्जाम का सपोर्ट होंगे प्री-बोर्ड

स्टूडेंट्स को साल के टॉपर्स की आंसर कॉपी दिखाई जा रही है. ताकि वह आंसर लिखने का पैटर्न समझकर मार्क्स स्कोर कर सकें. वहीं प्री बोर्ड एग्जाम होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. प्री बोर्ड में जिन स्टूडेंट्स ने कम मार्क्स स्कोर किए हैं, उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाईं जाएगी. टीचर्स स्टूडेंट के डाउट्स क्लियर करेंगे.
स्टूडेंट्स की काउंसलिंग- टीचर्स स्टूडेंट्स की काउंसलिंग भी कर रहे हैं. वह किसी भी दबाव में आकर एग्जाम न बिगाड़े. उन्हें इसके टिप्स भी दिए जा रहे हैं. स्कूलों में सब्जेक्ट्स के लिए डाउट क्लियरिंग सेशन भी चलाए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स साइंस सब्जेक्ट को लेकर तनाव में आ रहे हैं. इसलिए क्लास के बाद उनके लिए सेशन रखे जा रहे हैं.
कुछ स्कूलों में सिर्फ रिवीजन बाकी है- स्कूलों में सिलेबस पूरा होने के बाद टेस्ट और प्री बोर्ड से प्रैक्टिस कराई जा रही है. ताकि स्टूडेंट का पूरे सब्जेक्ट वाइज सिलेबस का रिवीजन हो सके. कहीं-कहीं टाइम टेबल तैयार करके सिलेबस को खत्म करने की सलाह दी जा रही है. एग्जाम के समय स्टूडेंट पर बोर्ड एग्जाम का प्रेशर न रहे. कुछ स्कूलो में सिर्फ रिवीजन करना बाकी है.
इन बातों पर कर रहे फोकस- एक्सपर्ट, वर्षा वरवंडकर ने बताया कि ज्यादा मार्क्स वाले चैप्टर पहले कंप्लीट करना। साइंस सब्जेक्ट को मार्क्स स्कोरिंग मानकर चैप्टर पहले पूरे करना. परीक्षा के समय से एक माह पहले हर सब्जेक्ट को कंप्लीट करना. शॉर्ट नोट्स की तैयारी, ताकि कम समय में जल्दी रिवीजन अधिक हो.
टॉपर्स की आंसर कॉपी से मोटिवेशन- स्टूडेंट्स को साल के टॉपर्स की आंसर कॉपी दिखाई जा रही है. ताकि वह आंसर लिखने का पैटर्न समझकर मार्क्स स्कोर कर सकें. वहीं प्री बोर्ड एग्जाम होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्री बोर्ड में जिन स्टूडेंट्स ने कम मार्क्स स्कोर किए हैं. उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाईं जाएंगी। टीचर्स स्टूडेंट के डाउट्स क्लियर करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

CG Board ने जारी किया 10वीं,12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में (CBSE) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से प्रदेशभर में हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकंडरी (12वीं) में प्रायोगिक परीक्षा/परियोजना कार्य 10 जनवरी से आयोजित किया जाएगा. प्रदेशभर के सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों मे प्रायोगिक परीक्षा 31 जनवरी तक चलेगी.
प्रायोगिक परीक्षा/ परियोजना कार्य में अनुपस्थित छात्रों को किसी भी दशा में विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही दोबारा प्रायोगिक परीक्षा/परियोजना कार्य संपन्न कराया जाएगा. छात्रों की अनुपस्थित दर्शाया जाएगा. प्रायोगिक परीक्षा दो पाली में संचालित की जाए. प्रथम पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी.
Chhattisgarh Board Exam 2025: दिशा-निर्देश
माशिमं द्वारा नियुक्त वाह्य परीक्षक से ही प्रायोगिक कार्य संपन्न कराए जाएंगे.
आंतरिक परीक्षक की नियुक्त संबंधित संस्था स्तर पर की जाएगी, संस्था में अध्यापन करा रहे विषय शिक्षकों को ही आंतरिक परीक्षक नियुक्त किया जाए.
परियोजना कार्य के लिए वाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं किए जाएंगे.
प्रायोगिक परीक्षा/प्रायोजना कार्य संपन्न करने के बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि 10 फरवरी तक मंडल के पोर्टल पर करें.
और इसकी दो प्रतियां हार्ड कापी निकालकर संबंधित विषयों के वाह्य परीक्षकों से मिलान कराकर हस्ताक्षित कराए और पोटर्ल को लॉक करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI