25 फीट नीचे नाले में गिरी कार, भूतेश्वरनाथ दर्शन करने जा रहे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज समेत 2 की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Car fell 25 feet down in the drain, 2 people including BJP Yuva Morcha Mandal President Pankaj who were going to visit Bhuteshwarnath died tragically, three injured
गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार सरगी नाले के पुल से नीचे गिर गई. त करीब 2 बजे बिलाईगढ़-भटगांव से गरियाबंद की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ड्राइवर को झपकी आने से कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई और डोर लॉक होने से 5 लोग अंदर ही फंसे रह गए. सुबह लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. तब तक भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हैं. सभी लोग बिलाईगढ़ से भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.
मरने वालों की पहचान बिलाईगढ़ जिले के भटगांव निवासी लोकेश साहू उम्र 35 साल और पंकज दास मानिकपुरी उम्र 38 साल भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रुप में हुई है. राजेश कुमार आदित्य, ननकी साहू और दयाराम यादव घायल हैं. जिन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है
कार में बिलाईगढ़ से 5 लोग सवार होकर गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रविवार देर रात 2 बजे कार चला रहे पंकज दास को झपकी आ गई. जिस वजह से कार एक पत्थर से टकराकर सीधे नाले में गिर गई.
कार के नाले में गिरने से सभी गेट लॉक हो गए. जिससे पांचों लोग अंदर ही फंस गए. वो रात भर चीखते-चिल्लाते रहे. जब सुबह करीब 5 से 6 बजे लोग शौच के लिए नाले के पास पहुंचे. तो उनकी नजर कार पर पड़ी. जिसके बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती आशंका है कि भारी बारिश के कारण नाले में जलस्तर बढ़ा हुआ था और रात का समय होने से दृश्यता कम थी. हालांकि, पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



