तहसीलदार के दफ्तर में जहर पीने का मामला, महिला की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती, सवालों के घेरे तहसील कार्यालय

Case of consumption of poison in the Tehsildar's office, woman's condition critical, admitted to district hospital, Tehsil office under question

तहसीलदार के दफ्तर में जहर पीने का मामला, महिला की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती, सवालों के घेरे तहसील कार्यालय

धमतरी : धमतरी में एक पीड़ित महिला ने तहसीलदार के दफ्तर में कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. महिला धमतरी के पंचवटी कॉलोनी की निवासी है. महिला के पति ने दो साल पहले कंट्रक्शन फॉर्म को लेकर चोला मंडल से 49 लाख रुपये का लोन लिया था. उनके पति की मौत के बाद लोन नहीं पटाने पर बैंक ने उनके घर को कब्जे में लेने की कोशिश की.
महिला ने तहसीलदार के कार्यालय में कई बार इंसाफ की गुहार लगाई. लेकिन जब उसे इंसाफ नहीं मिला. तो उसने तहसीलदार के दफ्तर में ही कीटनाशक सेवन कर लिया. जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है और सवाल उठ रहे हैं कि तहसीलदार के दफ्तर में महिला ने जहर सेवन कैसे कर ली? क्या दफ्तर में प्रवेश करने से पहले चेकिंग नहीं की गई थी? तहसील कार्यालय पहले से ही सवालों के घेरे में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t