मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, सहसपुर ग्राम पंचायत और दलदली में की घोषणाएं
Chief Minister Sai inaugurated the newly constructed tehsil office building in Janjgir, made announcements in Sahaspur Gram Panchayat and Daldali
रायपुर : सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया. 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्र के 54 गांवों और 24 पटवारी हल्कों के नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी.
नवीन तहसील भवन में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं आवक-जावक शाखा में दस्तावेजों का नियमानुसार प्रेषण और आवाज सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायालयीन दस्तावेजों के संधारण के लिए नजीर शाखा, निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए निर्वाचन शाखा, भूमि व राजस्व अभिलेखों के लिए कानूनगो शाखा तथा राजस्व वसूली और आर्थिक प्रबंधन के लिए मालजमादार कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही, कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाए गए हैं.
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, विधायक व्यास कश्यप, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
सहसपुर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री साय की घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन सक्ती जिले के ग्राम करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चैपाल लगाई। यह उनका आकस्मिक दौरा था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पहले दिन सक्ती जिले के ग्राम करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चैपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उनके गांव में अचानक पंहुचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीपल पेड़ के नीचे चौपाल लगाया और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास की लाभार्थी सोनाई बाई के घर पहुंचकर योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया। ग्राम करिगांव में आकस्मिक भ्रमण के बाद वे कोरबा जिले के मदनपुर समाधान शिविर में पहुंचे
हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति
13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सहसपुर के मंदिर को किया पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा
कहा- महाशिवरात्रि के मेले में मैं स्वयं आऊंगा
सहसपुर में है प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



