CG News : बच्चों ने पोस्टर बना दिया जल संरक्षण का संदेश

CG News : विश्व में गहराते जल संकट से सावधान करने बच्चों व आमजनों को जागरूक करने कोंडागांव जिले की प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में 22 मार्च कोविश्व जल दिवस का आयोजन किया। स्कूली बच्चों के बीच जल बचाने की आदत विकसित करने प्रधान पाठक मधु तिवारी ने जल के महत्व से बच्चों को परिचित कराने के साथ जल स्रोतों के संरक्षण सवर्धन पर जोर दिया।

भारत में 70 फीसदी भाग में जल होने के बावजूद पीने योग्य केवल 3 फीसदी पानी है पानी का आदर हमारे पूजा पद्धतियों में शामिल है, बावजूद इसके भारत में जल संकट गहराता जा रहा है अत्यधिक जल दोहन वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण प्रदूषण से जल संसाधनों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बच्चों में जल बचाने की आदतों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व जल दिवस 2024 की थीम शांति के लिये जल का उपयोग घोषित किया है। होली त्यौहार पर जल बचाने सूखे हर्बल गुलाल रंगों से होली खेलने प्रेरित किया। विश्व जल दिवस पर बच्चों ने पानी बचाने का सन्देश देते पोस्टर बना जल बचाने का संदेश दिया।