नेशनल हाईवे 130 सी पर बड़ा हादसा, बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी कार, चारों टायर ऊपर, तीनों सवार सुरक्षित, एक को आई मामूली चोंट
Major accident on National Highway 130C: a car collided with a motorcycle and overturned in a field, ending up with all four wheels facing upward; all three occupants are safe, with one sustaining only minor injuries.
गरियाबंद/देवभोग : 17 नवंबर 2026 की सुबह NH-130 देवभोग-रायपुर मार्ग पर बरबाहली और चिचिया के बीच सड़क हादसा हो गया. सुबह करीब 7 बजे एक टाटा इंडिगो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. हादसे में दुकान के सामने बैठने के लिए बनाया गया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दुकान के पास खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक भी कार की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
सुबह 6:30 बजे देवभोग से रायपुर के लिए निकली कार
मिली जानकारी के मुताबिक टाटा इंडिगो कार नम्बर CG04 HX 9055 सुबह करीब 6:30 बजे देवभोग के मोखागुड़ा से रायपुर के लिए रवाना हुई थी. कार में कुल तीन लोग सवार थे. वाहन चला रहे भूपेंद्र निवासी मोखागुड़ा के साथ उनके साथी ओंकार वैष्णव और मोहम्मद साजिद भी मौजूद थे. तीनों निजी काम से रायपुर जा रहे थे.
बाइक चालक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
वाहन चालक भूपेंद्र के मुताबिक बरबाहली के पास देवीसिंह प्रधान की दुकान के नजदीक अचानक एक बाइक चालक सामने आ गया. उसे बचाने की कोशिश में उन्होंने कार को दूसरी तरफ मोड़ा. जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और दुकान के सामने बने बैठने के स्थान को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया.
चालक के मुताबिक जिस बाइक चालक को बचाने का प्रयास किया गया. वह हादसे के बाद उठकर वहां से चला गया. उसे किसी तरह की चोट या नुकसान नहीं हुआ.
दुकान तरफ खड़ी बाइक को पहुंचा भारी नुकसान
हादसे में बरबाहली निवासी दुकानदार देवीसिंह प्रधान की दुकान के सामने बैठने के लिए बनाया गया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया इसके अलावा दुकान के पास खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक नम्बर CG23 J 2843 को कार ने जोरदार टक्कर मार दी.
बताया जा रहा है कि बाइक के साथ वहां रखा मोबाइल फोन भी कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दुकान के सामने का हिस्सा, बाइक और मोबाइल को नुकसान पहुंचा है.
कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित, एक को हल्की चोट
वाहन चालक भूपेंद्र के मुताबिक कार में सवार तीनों लोग हादसे के बाद देवभोग अस्पताल पहुंचे. सभी की हालत ठीक बताई गई है. वहीं ओंकार वैष्णव के सिर पर हल्की चोट आई है.
ग्रामीणों ने तेज रफ्तार को बताया हादसे की वजह
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी. हालांकि हादसे की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
फिलहाल इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है. लेकिन दुकान, बाइक और मोबाइल को काफी नुकसान पहुंचा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



