होंडा की कारें खरीदने पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट...

Honda cars : चालू माह में होंडा की कारें खरीदने पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है। होंडा अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इनमें होंडा सिटी, होंडा अमेझ और होंडा इलेवेट शामिल है।

होंडा की कारें खरीदने पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट...

-होंडा सिटी को खरीदने पर 1.14 लाख रुपये का फायदा

Honda cars : चालू माह में होंडा की कारें खरीदने पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है। होंडा अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इनमें होंडा सिटी, होंडा अमेझ और होंडा इलेवेट शामिल है। होंडा सिटी को खरीदने पर 1.14 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा लिया जा सकता है। इसके झेडएक्स वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, अन्य वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर आठ हजार रुपये, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर चार हजार रुपये,

कार एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये, झेडएक्स वेरिएंट एक्सचेंज करने पर 25 हजार रुपये, स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट पर 20 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है। इस कार के एलीगेंट एडिशन पर स्पेशल एडिशन डिस्काउंट के तौर पर 36500 रुपये का अतिरक्ति ऑफर दिया जा रहा है। इसके ई एचईवी वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट के तौर पर 65 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

होंडा अमेझ पर मई में अधिकतम 96 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, ई वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 6 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पर चार हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये,

होंडा कार एक्सचेंज करने पर छह हजार रुपये, एलीट एडिशन पर स्पेशल एडिशन बेनिफिट के तौर पर 30 हजार रुपये का लाभी उठाया जा सकता है। होंडा इलेवेट साल 2023 में लॉन्च की गई थी। इस कार को भारतीय लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। मई महीने पर ग्राहक इसे खरीदने पर अधिकतम 55 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। रहा है।(एजेंसी)