गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर जानलेवा हमला, डिप्टी रेंजर समेत 5 कर्मीयों को बनाया बंधक, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच छुड़ाया
Deadly attack on forest staff who reached to remove encroachment in Gariaband, 5 workers including deputy ranger were taken hostage, police station in-charge reached the spot and rescued them
गरियाबंद : गरियाबंद के सोहागपुर बिट में वन भूमि अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर जानलेवा हमला हो गया. डिप्टी रेंजर समेत 5 वनकर्मी बंधक बनाये गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया. रियाबंद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. यह मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के जंगलों में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने वन विभाग और पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया. सोहागपुर बिट में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा के नेतृत्व वाली वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला बोल दिया.
वन अमला जब भोर में करीब 4 बजे खबर के आधार पर अतिक्रमण स्थल पर पहुंचा. तो वहां जेसीबी मशीन से वन भूमि को कब्जा किया जा रहा था. विरोध करने पर अतिक्रमणकारियों ने टीम पर लाठी, कुल्हाड़ी और बाट से हमला कर दिया.
डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, सिद्दीकी, हरि अर्जुन, फॉरेस्ट गार्ड सिलेश्वर प्रसाद समेत पांच कर्मचारियों को अतिक्रमणकारियों ने बंधक बना लिया और घंटों तक एक जगह रोककर रखा.
जब वन कर्मियों के बंधक होने की खबर गरियाबंद कोतवाली पहुंची. तो थाना प्रभारी ओ पी यादव तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सभी वनकर्मियों को छुड़ाया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, डिप्टी रेंजर सिद्दीकी, डिप्टी रेंजर हरि अर्जुन, फॉरेस्ट गार्ड सिलेश्वर प्रसाद अन्य फील्ड स्टाफ शामिल थे.
इस घटना ने फिर साबित किया है कि जंगल और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के हौसले कितने बुलंद हैं, सवाल यह भी उठता है कि बिना पुलिस सहयोग के इस तरह की कार्रवाई वन अमला क्यों करता है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



