गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर.. तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, युवक घायल, हादसे के बाद हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

Drunken driver's rampage in Gariaband: speeding pickup truck hits and injures a young man; chaos ensues after the accident, an angry crowd thrashes the driver, and police have launched an investigation.

गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर.. तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, युवक घायल, हादसे के बाद हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा पथर्री मोड़ के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं पिकअप में सवार तीन लोग भी घायल बताए जा रहे हैं.
गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर,प्रत्यक्षदर्शियों का दावा चालक शराब के नशे में था
स्थानीय लोगों के मुयाबिक पिकअप चालक कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चला रहा था. तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से उसने सामने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी यदाद में घटनास्थल पर पहुंच गए.
गुस्साई भीड़ ने पिकअप सवारों की कर दी पिटाई
हादसे की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने पिकअप में सवार लोगों की पिटाई कर दी. जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. घटना के चलते सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
जांच में जुटी पुलिस
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक के शराब के नशे में होने के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?