आसमान से बरसा कहर, भावना नगर में गेम खेल रहे 3 युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल, पसरा मातम

Devastation rained from the sky, lightning struck 3 youths playing games in Bhavana Nagar, one died on the spot, two seriously injured, mourning spread

आसमान से बरसा कहर, भावना नगर में गेम खेल रहे 3 युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल, पसरा मातम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि छत में तीनों युवक गेम खेल रहे थे. इसी दौरान उनके उपर बिजली गिर गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह पुलिस पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में दोपहर 1 बजे के आसपास राजधानी रायपुर में बिजली गिरने के साथ साथ झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के दौरान भावना नगर के एक मकान की छत पर तीन युवक बैठकर गेम खेल रहे थे. इसी दौरान आसमानी बिजली उनके उपर गिर गई. इस हादसे में सन्नी कुमार पिता विनोद बरसैनी उम्र 20 पता ग्राम बारसैनी पोस्ट हेमधापुर जिला गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायल युवकों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.  वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB