बीएमओ की मनमानी से परेशान डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, राजिम विधायक रोहित साहू से किया शिकायत, कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
Doctors upset with the arbitrariness of BMO opened a front complained to Rajim MLA Rohit Sahu warned of mass resignation if action is not taken
गरियाबंद : फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लामबंद होकर खंड चिकित्सा आधिकारी (BMO) डॉ. वीरेंद्र हेरोदिया की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टरों ने BMO पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें बेवजह नोटिस देकर प्रताड़ित कर रहे हैं.
इस मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमी चंद्राकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. विपन लहरे, और डॉ. भूपेंद्र कुर्रे ने विरोध का नेतृत्व किया है. उन्होंने एक सुर में कहा है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे.
डॉक्टरों ने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है. जिसकी शिकायत जिला चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी की गई थी. शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. इससे स्वास्थ्य सेवाओं का संकट और गहराने की आशंका है.
वहीं इस बारे में डॉक्टरों ने आज राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
डॉक्टरों के आरोप और मांग
डॉक्टरों का कहना है कि BMO उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं.
डॉक्टरों का आरोप है कि बेवजह नोटिस देकर काम में बाधा डाली जा रही है.
उन्होंने BMO को फौरन हटाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



