यात्रियों को होगी परेशानी, घर से यात्रा के लिए निकलने से पहले जान लीजिये, रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द, जानिए डिटेल

Passengers will face problems know this before leaving home for the journey 9 trains passing through Raipur-Bilaspur cancelled know the details

यात्रियों को होगी परेशानी, घर से यात्रा के लिए निकलने से पहले जान लीजिये, रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द, जानिए डिटेल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. जिसकी वजह से 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2024 तक 9 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
ब्लॉक का समय
6 दिसंबर 2024: रात 10:00 बजे से 7 दिसंबर सुबह 2:00 बजे तक (4 घंटे अप लाइन में, 3 घंटे 30 मिनट मिडल लाइन में)
9 दिसंबर 2024: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट डाउन लाइन में)
रद्द की 9 ट्रेनें
6 दिसंबर और 09 दिसंबर को गांडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी
6 दिसंबर को गांडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी
7 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी
7 दिसंबर 2024गांडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी
8 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी
8 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी
9 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी
9 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू रद्द रहेगी
9 दिसंबर 2024 गांडी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI