नशे में धुत कार चालक ने लोगों को रौंदा, 1 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार, वाहन से बीयर और शराब बरामद

Drunk car driver ran over people, 1 died on the spot, 2 in critical condition, accused arrested, beer and liquor recovered from the vehicle

नशे में धुत कार चालक ने लोगों को रौंदा, 1 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार, वाहन से बीयर और शराब बरामद

बिलासपुर : बिलासपुर जिला मे तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट के पास एक नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को कुचल दिया. इस दौरान 3 लोग कार की चपेट में आ गए. जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई. 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने फौरन कार चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीपारा में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाला प्रणय जुनेजा अपने किसी काम से मस्तूरी की तरफ जा रहा था. वहीं लाल खदान क्षेत्र में रहने वाले सनथ टण्डन, सुरेश बर्मन और विकास वर्मा तीनों युवक आस-पास में ही रहते हैं. रोजना की तरह वे साथ टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान लालखदान इलाके के संत नगर में तेज रफ्तार कार ने युवकों को कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने घायलों में सनथ को मृत घोषित कर दिया. वहीं सुरेश और विकास दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
खबर मिलने पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि कार चालक प्रणय जुनेजा ने शराब पी रखी थी. कार से बीयर की बोतलों से भरी एक पेटी भी बरामद हुई है. हादसे से इलाके में रहने वाले लोगों गुस्सा है. लोगों की मांग है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि ऐसी घटना फिर न हो.
पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के कार से बरामद बीयर और शराब समेत कार को भी जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB