यूपी के युवकों ने बनवाया छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेज, सत्यापन कराने थाना पहुंचे तो पकड़ा गए, BSF में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Youths from UP got fake residence certificates of Mungeli made, when they reached the police station for verification they were caught. Police exposed the gang

यूपी के युवकों ने बनवाया छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेज, सत्यापन कराने थाना पहुंचे तो पकड़ा गए, BSF में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मुंगेली : पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी इस फर्जी प्रमाणपत्र के माध्यम से BSF में नौकरी हथियाने की तैयारी में थे. पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के है और मुंगेली जिले के कंतेली का निवास प्रमाणपत्र बनकर उसका सत्यापन कराने थाना पहुंचे थे. आरोपियों से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कूटरचित प्रमाण पत्र और 3 मोबाईल को जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक योगेंद्र कुमार पिता प्रेम शंकर बघेल और प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत ने अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुए विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के बारे में जानकारी लेने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे. दोनों व्यक्ति और उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के बारे में संदिग्ध मालूम होने पर फौरन पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को खबर दिया दिया गया.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में साइबर सेल मुंगेली और थाना लालपुर पुलिस की विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया. पुलिस की टीम जांच करने ग्राम कंतेली पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार और अन्य लोंगो से पूछताछ की तो पता चला कि विशाल पिता यशपाल सिंह नाम का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता और न ही इस नाम के व्यक्ति को गांव में कोई जनता है. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल और प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह के बारे में भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली.
संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार एवं प्रशांत राजपूत से अलग-अलग पूछताछ किये जाने पर क्रमशः अपने-अपने नाम 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 साल निवासी अंडला थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)  2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 साल साकिन डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्त रप्रदेश) का होना बताया.
संदेही योगेन्द्र और प्रशांत से पूछताछ कर जब बयान लिया गया तो बताया कि 2 जून 2025 को उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर स्थित होटल अम्बे पैलेस में रुके थे. वहां उन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह को फतेहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया और उनकी कूटकरण कर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी कर 171-बी.एन. बीएसएफ में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया गया है.
ठहरे स्थान में तलाशी लेने पर निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र और 3 मोबाईल को जप्त कर आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे की लालच में दस्तावेज तैयार करना पाए जाने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस दर्ज कर 7 जून 2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया है.
केन्द्रीय बलों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिनमें आधार, निवास, जाति, प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति के लिए खबर मिली थी. उल्लेखनीय है कि एसआरई जिले के निवासी होने से केन्द्रीय बलो में भर्ती के दौरान 5 अंक का लाभ प्राप्त होता है. 5 अंक अतिरिक्त प्राप्त करने के मकसद से छत्तीसगढ़ के कुछ एसआरई जिले में दुसरे प्रांतो से जिनमें राजस्थान, म.प्र. उ.प्र. के अभ्यर्थी द्वारा एजेटो के जरिए निवास प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट चला रहा हैं. उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालपुर, साइबर सेल एवं जिला विशेष शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB