दुर्ग SSP ने कोतवाली थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, साइबर रेंज थाने से नवीन कुमार राजपूत नियुक्त, मर्डर के बाद एक्शन

Durg SSP attaches Kotwali police station in-charge to line, appoints Naveen Kumar Rajput from Cyber ​​Range police station, action taken after murder

दुर्ग SSP ने कोतवाली  थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, साइबर रेंज थाने से नवीन कुमार राजपूत नियुक्त, मर्डर के बाद एक्शन

दुर्ग : SPP विजय अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है. उनकी जगह साइबर रेंज थाना से नवीन कुमार राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह आदेश एसएसपी ने 9 नवंबर की देर रात जारी किया.
मिली जानकारी के मुताबिक यह फेरबदल दो दिन पहले हुई हत्या की वजह से हुई है. चर्चा यह भी है कि इस मामले में मंत्री गजेंद्र यादव की नाराजगी के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजा गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष आचार्य उम्र 47 साल की हत्या हुई थी.
वारदात के अगले दिन मंत्री गजेंद्र यादव मृतक के घर और घटना स्थल पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया. लेकिन आने में हुई देरी की वजह से मंत्री नाराज हुए. बाद में IG से नाराजगी व्यक्त की. साथ ही देर रात ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t