तीन लोगों को बचाने नाले में कूदा युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी, जर्जर मकान की दीवार गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 लोग गंभीर

A young man jumped into the drain to save three people and was swept away by the strong current, search continues, 8-year-old girl died due to collapse of wall of a dilapidated house, 4 people are critical

तीन लोगों को बचाने नाले में कूदा युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी, जर्जर मकान की दीवार गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 लोग गंभीर

तीन लोगों को बचाने नाले में कूदा युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

दुर्ग : दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले जांजगीर क्षेत्र के रामपुर नाला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. 35 साल का राकेश बंजारे पेशे से पेंटिंग का काम करता है. बाढ़ में फंसे तीन लोगों को बचाने के प्रयास में नाले में कूद गया और तेज बहाव में बह गया. घटना सुबह करीब11 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोग रामपुर नाला के पास अचानक आए तेज पानी के बहाव में फंस गए. मौके पर मौजूद राकेश बंजारे ने बिना देर किए उनकी मदद के लिए खुद नाले में छलांग लगा दी. वह बहाव का अंदाजा नहीं लगा सका और देखते ही देखते पानी में खुद भी बह गया.
राकेश के दोस्त ने बताया कि वह काफी बहादुर था और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता था. उसके दो छोटे बच्चे भी हैं. और वह अपने परिवार का मुख्य सहारा था. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और राकेश की साहसिकता को सलाम कर रहे हैं. प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है. राकेश की सलामती के लिए उसके परिजन और पूरे गांव में दुआओं का दौर जारी है.
घटना की खबर मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस सक्रिय हुई और एसडीआरएफ को खबर दी गई. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. टीम के एक जवान ने बताया कि पानी का बहाव बेहद तेज है. जिससे सर्च ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है. फिर भी पूरी मुस्तैदी से युवक की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB 

जर्जर मकान की दीवार गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 लोग गंभीर

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. नगर के वार्ड क्रमांक 13 में एक पुराने और जर्जर मकान की दीवार भरभराकर अचानक गिर पड़ी. जिसकी चपेट में आकर एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके माता-पिता और दो बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय प्रमोद रवि अपनी पत्नी सुनीता देवी (34) और तीन बेटियों राधा (10), काजल (9) और खुशबू (8) के साथ घर में सो रहे थे. तड़के करीब 5 बजे लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पास ही स्थित एक सालों पुराना और खस्ताहाल मकान की दीवार अचानक उनके मकान पर आ गिरा. घटना इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा परिवार मलबे में दब गया. तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
तुरंत राहत कार्य शुरु किया. स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला. लेकिन तब तक सबसे छोटी बेटी खुशबू की जान जा चुकी थी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. बाकी सभी – प्रमोद रवि, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां – गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि जिस जर्जर मकान की दीवार गिरी. वह लंबे समय से बिना मरम्मत के खड़ा था और उसकी हालत काफी खराब थी. इस हादसे ने नगर के लोगों में आक्रोश भी पैदा कर दिया है और नगर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं.
यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और जर्जर भवनों के प्रति अनदेखी का नतीजा माना जा रहा है. लोगों की मांग है कि शहर में ऐसे खतरनाक भवनों की जल्द पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB