ई-रिक्शा ड्राइवर ने चुराया छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चालक से 2.50 लाख का सामान जब्त

E-rickshaw driver steals student's archery kit and mobile phone; Raipur police arrest the accused and recover items worth Rs 2.50 lakh from him.

ई-रिक्शा ड्राइवर ने चुराया छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चालक से 2.50 लाख का सामान जब्त

रायपुर : रायपुर में ई-रिक्शा ड्राइवर ने एक छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चोरी कर लिया. छात्र ई-रिक्शा से भाठागांव बस स्टैंड जा रहा था. रास्ते में उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया. भाठागांव चौक पर चालक ने उसे उतार दिया. पुलिस ने बोरियाखुर्द निवासी विल्सन ब्राउन उम्र 31 साल को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी का पूरा सामान और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा समेत करीब 2.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है.
मोबाइल चार्जिंग पर लगाया, बैग लेकर भागा ड्राइवर
मिली जानकारी के मुताबिक उपांशु राव साईं एकेडमी इंडोर स्टेडियम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेते हैं. 6 नवंबर को वे अपने आर्चरी उपकरणों से भरा ट्रॉली बैग लेकर ई-रिक्शा से भाठागांव बस स्टैंड जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन ई-रिक्शा में चार्जिंग पर लगा दिया था.
आरोप है कि चालक उन्हें बस स्टैंड ले जाने के बजाय भाठागांव चौक पर उतार दिया. छात्र ने किराए के लिए 500 रुपए का नोट दिया तो ड्राइवर चिल्हर लाने का बहाना बनाकर चला गया. इसी दौरान वह ई-रिक्शा में रखा ट्रॉली बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गया.  बैग में तीरंदाजी के उपकरण और मोबाइल रखा था.
CCTV फुटेज से हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार
छात्र की शिकायत पर टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 1036/26 के तहत बीएनएस की धारा 305 में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले. ई-रिक्शा की पहचान के लिए तकनीकी जानकारी भी जुटाई गई.
मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विल्सन ब्राउन को पकड़ा. पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने उसके पास से पूरा आर्चरी किट, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा नम्बर CG04 NZ 3733 जब्त किया.
पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी विल्सन ब्राउन उम्र 31 साल निवासी RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं. वह इन मामलों में जेल जा चुका है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb