आर्टिगा को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, जगन्नाथपुरी दर्शन करने जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौके पर दर्दनाक मौत, ड्राइवर घायल, हालत नाजुक
Ertiga hit by a high speed truck, 6 devotees going to Jagannathpuri for darshan died on the spot, driver injured, condition critical
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिरचारी चौराहे के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कार और ट्रक की टक्कर में उज्जैन के रहने वाले 6 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रुप से घायल है. सभी ओडिशा के जगन्नाथपुरी घूमने जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है. हादसा बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास हुआ
मिली जानकारी के मुताबिक आर्टिगा कार नम्बर MP09 DH 8684 में 7 लोग सवार थे. सुबह 5 बजे नागपुर से राजनांदगांव की तरफ जा रहे थे. उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद सभी दोस्त ओडिशा के जगन्नाथपुरी दर्शन करने के लिए निकले थे. कार मध्य प्रदेश की थी और उज्जैन के निवासी इसमें सवार थे. कार फोर लेन सड़क पर चल रही थी.
सुबह 5 बजे जब वे राजनांदगांव के चिरचारी गांव के पास पहुंचे. तभी कार चालक सागर यादव को झपकी आ गई. और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. बताया जा रहा है कि कार इतनी स्पीड में थी कि अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई. और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और इस टक्कर में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक सागर यादव गंभीर रुप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान आकाश मौर्या उम्र 28 साल, गोविंद उम्र 33 साल, अमन राठौर उम्र 26 साल, नितिन यादव उम्र 34 साल, संजय केसरी सेठी और उड़ीसा निवासी बिरनिल के रूप में हुई है. सभी मृतक इंदौर के निवासी थे. चालक सागर यादव नया बसेरा गांधी नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गंभीर रुप से घायल चालक सागर यादव का इलाज जारी है. पुलिस ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच कर रही है.
मृतक सभी आपस में घनिष्ठ मित्र थे और ओडिशा की यात्रा को लेकर उत्साहित थे. इस दर्दनाक हादसे ने उज्जैन और उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



