अज्ञात युवक की हत्या, वारदात स्थल में खड़ी मिली बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी, मचा हड़कंप, एक नाबालिग समेत तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
An unidentified youth was murdered, a scooter without a number plate was found parked at the crime scene, causing a stir. Three suspects, including a minor, are being questioned.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के मोहलाई रोड पंचशील नगर स्थित एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. मृतक की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर के मोहलाई रोड पंचशील नगर स्थित एक खाली प्लॉट में शिवपारा निवासी अनिल यादव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी बरामद की गई है. जिससे शक और गहरा गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशा करने के दौरान आपसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही हत्या के पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



