गरियाबंद में जनजाति कमार समुदाय एवं आदिवासी समाज का पैदल मार्च, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग

Foot march by the Kamar tribe and tribal community in Gariaband; indefinite hunger strike begins; demand for the protection of constitutional rights.

गरियाबंद में जनजाति कमार समुदाय एवं आदिवासी समाज का पैदल मार्च,  अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में सैकड़ों की तादाद में जन जाति कमार समुदाय एंव आदिवासी समाज के लोगों ने अपने न्याय, अधिकार और अस्मिता की रक्षा की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला. इसके बाद सभी ने जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे.
आंदोलन कारियो का कहना है कि यह आंदोलन विशेष रूप से कमार समुदाय सहित आदिवासी समाज के लोगों के कथित उत्पीड़न, झूठे मामलों में फंसाने और वन विभाग द्वारा बिना कारण जेल भेजे जाने के आरोपों के विरोध में किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके संवैधानिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है. जिसे अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
“न्याय और अस्मिता की रक्षा” के लिए आंदोलन
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अतिविशिष्ट जनजाति कमार समुदाय के निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और उन्हें अनावश्यक रूप से जेल भेजा जा रहा है. इस स्थिति को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.
इसी मांग को लेकर कुलाहड़ी घाट, विकासखंड मैनपुर से बड़ी तादाद में लोग पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और गांधी मैदान में धरना स्थल पर बैठकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
आंदोलनकारियों ने साफ़ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने प्रशासन से जबरन संज्ञान लेकर निर्दोष लोगों पर हो रही कथित कार्रवाई को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंग सोरी एंव टीकम नागवासी लीकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य और अन्य समाज प्रमुख शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t