केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 20 हजार करोड़ की सौगात, रायपुर में बनेंगे 4 फ्लाईओवर, साढ़े 10 मीटर चौड़ा सर्विस रोड
Union Transport Minister Nitin Gadkari gave a gift of Rs 20 thousand crore to Chhattisgarh 4 flyovers will be built in Raipur 10 and a half meter wide service road
रायपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के 83वें अधिवेशन का उद्घाटन किया. रायपुर में चार फ्लाईओवर बनेंगे. साथ ही सरोना, तेलीबांधा, उद्योग भवन, धनेली जंक्शन फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई. 4 लेन के लिए डीपीआर को मंजूरी दी है और सिंगल लेन सड़क को 2 लेन बनाने की स्वीकृति दी.
अधिवेशन चार दिनों तक चलेगा. जिसमें सड़क निर्माण और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 20 हजार करोड़ की सौगात दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर गडकरी ने कई अहम परियोजनाओं की घोषणा की. जिसमें 4 लेन करने के लिए डीपीआर की स्वीकृति दी. सिंगल लेन को टू लेन की स्वीकृत दी. रायपुर में चार फ्लाईओवर निर्माण करने की घोषणा की. रायपुर के सरोना, तेलीबांधा, उद्योग भवन और धनेली जंक्शन में फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी दी है.
रायपुर पश्चिम के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच रिंग रोड एक के लिए साढ़े दस मीटर चौड़ा सर्विस रोड करने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मांग की. सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 80 करोड़ रुपए की योजना की मंजूरी की मांग की.
30 साल पहले बने रायपुर के रिंग रोड-1 के किनारे का बड़ा हिस्सा कई साल में कामर्शियल एरिया के रुप में डेवलप हो चुका है. इस सड़क के दोनों किनारों पर बड़े कांप्लेक्स, शादी घर, शोरुम और कई मार्केट तो हैं ही. दोनों तरफ घनी आबादी बस चुकी है. इस आबादी का एकमात्र सहारा रिंग रोड-1 के दोनों किनारों पर बना सर्विस रोड है. जो अधिकांशतः पांच-पांच मीटर ही चौड़ा है. जिसकी वजह से जाम की हालत तो बनती ही है हादसों का खतरा भी बढ़ गया है.
इस सड़क पर अग्रसेन धाम टर्निंग, कृषि विवि टर्निंग, आर्चब्रिज टर्निंग, कटोरातालाब टर्निंग, संतोषीनगर टर्निंग, कुशालपुर टर्निंग, रायपुरा टर्निंग, भाठागांव टर्निंग और पचपेड़ीनाका टर्निंग में ट्रैफिक के हालात बुरी तरह बिगड़ चुके हैं. यहां लोगों को राहत देने के लिए अंडरब्रिज आदि बने हैं. लेकिन ट्रैफिक दबाव के समय ये नाकाफी साबित होने लगे हैं.
सर्विस रोड औसतन 5-5 मीटर ही चौड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों सर्विस रोड की चौड़ाई 3.5-3.5 मीटर बढ़ा जाती है. तो सड़कें साढ़े 10-10 मीटर चौड़ी हो जाएगी. अगर चौड़ाई बढ़ाने के बाद दोनों ही सर्विस रोड को वन-वे कर दिया जाएगा तो ये सुविधाजनक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



