पूर्व विधायक उपाध्याय ने स्कूली बच्चों को बढ़ती गर्मी में राहत दिलाने लिखा पत्र, सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश की स्कूलों बंद रखने का लिया फैसला
Former MLA Upadhyay wrote a letter to provide relief to schoolchildren from the rising heat. The government decided to close schools from April 20th to June 15th.
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने स्कूलों को बंद किए जाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को कल पत्र प्रेषित किया था और आज मुख्य सचिव से फोन पर चर्चा की. चर्चा के बाद सरकार द्वारा फैसला लिया और 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है.
बढ़ती गर्मी को देखते हुए छग सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा. सरकार के इस फैसले से जहां छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील भी की है.
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पूर्व में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय शालाओं पर लागू होगा. शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



