मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन 20 नवम्बर तक, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये, 20 नवम्बर तक आवेदन का मौका

Registration under Chief Minister Knowledge Promotion Scheme till 20th November meritorious students will get Rs 15 thousand apply online like this

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन 20 नवम्बर तक, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये, 20 नवम्बर तक आवेदन का मौका

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थियों के पंजीयन और सत्यापन सत्यापन पोर्टल पर पंजीयन 20 नवम्बर 2024 तक जारी है. राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्कूलस्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है. यहां से मेरिट के विद्यार्थियों की लिस्ट भी देखी जा सकती है.
बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी खुद पंजीयन कर आवश्यक प्रमाण पत्र स्थायी जाति और मूल निवासी के एआरएन नंबर का उपयोग कर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. 12वीं कक्षा की स्थिति में योजना की शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना जरुरी है. इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारुप डाउनलोड कर संबंधित संस्था से प्रमाणित कर महाविद्यालयीन संस्था की फीस की रसीद के साथ पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. और बैंक खातों की जानकारी भरेंगे.
पोर्टल में मिले आवेदनों के बाद 21 नवम्बर से 27 नवम्बर 2024 तक सत्यापन एवं 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2024 तक दावा-आपत्ति निर्धारित किया गया है. 11वीं में अध्ययनरत और 12वीं उत्तीर्ण शालाओं के विद्यार्थियों का जिला शिक्षा अधिकारी के लॉगिन से विद्यार्थियों का सत्यापन कर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जाएगा. अंतरिम मेरिट सूची प्रकाशन के बाद नियत समय सीमा में जिला शिक्षा अधिकारी के सामने दावा आपत्ति की जा सकेगी. जिसका निराकरण एक हफ्ते में किया जाएगा. इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग को अपने विकासखण्ड अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय संस्थाओं अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए दावा आपत्ति और ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समय-सीमा के पहले करने के निर्देश दिये हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इस योजना को शुरु करने का असल मकसद 60% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रो को योजना के तहत प्रोत्साहन राशी प्रदान करना है. राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है. इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एकमुश्त ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. प्रोत्साहन राशी सीधे छात्रो के बैंक खाता में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के जरिए पहुचाई जाएगी. हर साल 1000 छात्रो को इस योजना का फायदा मिलेगा.
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आधार कार्ड
आय का प्रमाण
निवास का प्रमाण
जाति प्रमाण पत्र
बैंक खाते का विवरण
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024 में आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आपको आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा.
इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
आपको इस फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकलवा ना होगा.
अब इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी.
छात्र का नाम, पिता का नाम, जाति, मार्कशीट, मोबाइल नंबर, बैंक का नाम आदि दर्ज करे.
आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न जोड़ने होंगे.
अब आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा.
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना चेक लिस्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
फिर आपको मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिंक पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको चेक लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो चेकलिस्ट तुरंत खुल जाएगी.
आप डाउनलोड बटन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb