महतारी वंदन योजना: गरियाबंद में 1.65 लाख हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी, आंगनबाड़ियों में लगेंगे शिविर, e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त...
Mahtari Vandan Yojana: 1.65 lakh beneficiaries in Gariaband will undergo e-KYC, camps will be organised in Anganwadis, if e-KYC is not done then the next installment will be stopped...
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना’ के लिए गरियाबंद जिले में बड़े स्तर पर ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कलेक्टर कार्यालय (महिला एवं बाल विकास विभाग) द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक जिले के करीब 1.65 लाख हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाएगा.
सीएससी के जरिए होगा काम, ट्रेनिंग जारी
योजना के संचालन के लिए जिले के पांचों ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) परमानंद साहू द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी सीडीपीओ (CDPO), सेक्टर सुपरवाइजर और सीएससी वीएलई (VLE) को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
कहां और कैसे होगा ई-केवाईसी?
हितग्राहियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्था की है.
ग्रामीण क्षेत्र: ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे.
शहरी क्षेत्र: यह काम आंगनवाड़ी केंद्रों, वार्डों या अन्य ऐसे स्थानों पर आयोजित शिविरों के जरिए किया जाएगा. जहां बिजली और पानी की पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध हों.
निगरानी: पूरी प्रक्रिया का सुपरविजन सीएससी डीएम, महिला बाल विकास के सीडीपीओ और सेक्टर सुपरवाइजर करेंगे. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी.
e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी किस्त
सरकार ने साफ किया है कि जो लाभार्थी तय समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं कराएंगे. उनकी 26वीं किस्त रोकी जा सकती है. इसलिए सभी महिलाओं को समय रहते सत्यापन पूरा करने की सलाह दी गई है.
क्या है सरकार का मकसद?
इस अभियान का असल मकसद:
अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को योजना से हटाना
पात्र महिलाओं तक ही योजना का फायदा पहुंचाना
नाम और बैंक डिटेल्स की त्रुटियों को सुधारना
DBT (Direct Benefit Transfer) प्रणाली को मजबूत करना
कितने लोग होंगे प्रभावित?
योजना से जुड़े कुल लाभार्थी: 69 लाख+ महिलाएं
करीब 4 लाख बाकी हितग्राही अभी सत्यापन से बाहर
सभी को e-KYC कराने की सलाह
कहां कराएं e-KYC?
लाभार्थी निम्न स्थानों पर जाकर अपना सत्यापन करा सकते हैं:
नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
आंगनबाड़ी केंद्र
वार्ड या पंचायत कार्यालय
जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
पंजीकृत मोबाइल नंबर
कैसे करें e-KYC (Step-by-Step)
नजदीकी CSC या आंगनबाड़ी केंद्र जाएं
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दें
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन कराएं
प्रक्रिया पूरी होने के बाद रसीद हासिल करें
घर-घर सर्वे भी जारी
सरकार द्वारा अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे अभियान भी चलाया जा रहा है. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का फायदा सिर्फ पात्र महिलाओं को ही मिले. सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना e-KYC जरूर पूरा कर लें. ताकि योजना का फायदा बिना रुकावट मिलता रहे.
e-KYC हुआ है या नहीं कैसे चेक करें?
➲ तरीका 1: Official Website https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status
से चेक करें, "ऑफिसियल लिंक" पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर डालें और देखें आपकी मार्च माह की क़िस्त अपडेट है या नहीं? अगर मार्च माह की किस्त नहीं आयी है मतलब आपको e-KYC कराने की जरुरत है.
➲ तरीका 2: अपने ग्राम के डिजिटल सुविधा केंद्र अथवा ऑनलाइन सेंटर में जिनके पास CSC ID एवं बायोमैट्रिक की सुविधा हो में जाकर, e-KYC चेक कराएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



