अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को गाली-गलौज, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Former Nagar Palika president abused for removing encroachment, accused husband and wife arrested after video went viral

अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को गाली-गलौज, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा : खरोरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी और पार्षदों के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी को नामजद गाली-गलौज का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा था. जिस पर संज्ञान लेते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कुछ पार्षदों के साथ थाने पहुंचकर मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए FIR दर्ज कराया था.
दरअसल वार्ड नंबर 7 में निवासरत द्विवेदी दंपत्ति गौ पालन के लिए पास ही स्थित सरकारी जमीन पर सालों से टीन सेड डालकर इस्तेमाल कर रहे थे. जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत प्रबंधन ने बुलडोजर से टीन सेड को गिरा दिया था. इस बीच कुछ पार्षदों, नगर पंचायत के कर्मचारी और राजस्व कर्मचारियों के साथ तनातनी, गाली-गलौज की हालत बन गई थी. जिस पर एक वीडियो वायरल हो रहा था.
इस वीडियो में एक महिला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम लेकर गाली-गलौज कर रही थी. जिस पर कार्यवाही के लिए पुलिस में शिकायत की गई थी. इस मामले में आरोपी दंपति योगेश द्विवेदी और उसकी पत्नी श्रीमती गिरीजा द्विवेदी निवासी खरोरा वार्ड नं 7 को गिरफ्तार बी एन एस धारा 221, 132, 329 (2), 296, 351 (2) 3 (5) कर अदालत भेजने की कार्रवाई पुलिस ने की है.
नगर पंचायत प्रबंधन लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रही है. नगर में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण और कब्जा का खेल धड़ले से जारी है जिस पर लगाम लगाने नगर पंचायत के सीएमओ और पूरा परिषद लगा हुआ है. आने वाले समय में नगर में अतिक्रमण पर एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है. अब देखना होगा की नगर में रसूखदारों का अवैध कब्जा गरीबों के अवैध कब्जे के मुकाबले कब तक टूटते हैं?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB