सोशल मीडिया में दोस्ती, मोबाइल पर वर्चुअल शादी, वीडियो कॉल के जरिए बना ली अश्लील वीडियो, सुहागरात मनाने पहुंचा दोस्त, आरोपी दिलीप गिरफ्तार

Friendship on social media, virtual marriage on mobile, obscene video made through video call, friend came to celebrate honeymoon, accused Dilip arrested

सोशल मीडिया में दोस्ती, मोबाइल पर वर्चुअल शादी, वीडियो कॉल के जरिए बना ली अश्लील वीडियो, सुहागरात मनाने पहुंचा दोस्त, आरोपी दिलीप गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से दरिंदगी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से दोस्ती हुई फिर मोबाइल पर वर्चुअल शादी भी कर ली. जिसके बाद ऑनलाइन सुहागरात मनाने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा आरोपी युवक अब गिरफ्तार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अप्रेल 2022 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक की 17 साल की नाबालिग पीड़िता ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसे एक अंजान व्यक्ति के ने मोबाइल से फोन किया. उसके कहा कि उसका नाम कुंदन राज है. और पटना बिहार में रहता है. वह उसकी सोशल मीडिया में डी पी को देखकर उसे पसंद करने लगा है. और दोस्ती करना चाहता है.
पीड़ित प्रार्थिया के मना करने के बावजूद वह प्रार्थीया को जबरन फोन कर बातें करता रहता था. फिर उसके द्वारा एक दिन अपने हाथ की नस कटा हुआ फोटो, वाट्सअप के जरिए प्रार्थिया को भेजा. जिसके बाद प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज के झांसे में आ गई. और वे दोनों वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करने लगे. इसी दौरान आरोपी कुंदन राज ने प्यार और शादी का झांसा देते हए, मोबाइल पर ही पीड़ित प्रार्थिया से शादी कर लिया.
वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाने के नाम पर प्रार्थिया को बरगलाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी कुंदन राज के द्वारा बार-बार वीडियो कॉल के जरिए प्रार्थिया का अश्लील वीडियो बनाने की मांग करने लगा.
मना करने पर आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया को कहा कि अगर वह और अश्लील वीडियो बनाने से मना करेगी तो वह उसका पुराना अश्लील वीडियो जिसे उसने पहले ही सेव करके रख लिया था. उसे वह वायरल कर देगा. जिस पर प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई. और वो जैसा बोलता था. वैसा ही करने लगी.
इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के ने प्रार्थिया से अजीब मांग किया कि चूंकि वहदूर में रहता है. इसलिए अपने एक दोस्त को सुहाग रात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने,प्रार्थिया के पास भेज रहा है. वह उसके साथ अश्लील कार्य करते हुए वीडियो के द्वारा देखना चाहता है. चूंकि आरोपी कुंदन राज के पास पीड़ित प्रार्थिया के घरवालों, सहेलियों का भी मोबाइल नंबर था. इसलिए उसकी बात नहीं मानने पर, पीड़ित प्रार्थिया के सभी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया. प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई.
इसी दौरान अक्टूबर 2021 में प्रार्थिया के पास आरोपी कुंदन राज के द्वारा भेजा गया एक व्यक्ति आया और अपना फर्जी नाम दीपक यादव निवासी थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही रहने वाला बताया. उसके द्वारा पीड़ित प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया. जिसको वीडियो कॉल के जरिए आरोपी कुंदन राज भी देख रहा था. आरोपी कुंदन राज ने और भी ऐसे वीडियो बनाने की मांग की जा रही थी. प्रार्थिया के मना करने पर, आरोपी कुंदन राज ने अश्लील वीडियो को पीड़ित प्रार्थिया की बड़ी बहन के पास भेज दिया. प्रार्थिया लोक लाज के भय से चुप थी. आखिरकार हिम्मत कर, अपनी दीदी के थाना दुलदुला आकर मामले के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कुंदन राज और उसके साथी के खिलाफ थाना दुलदुला में भा द वि की धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376, (2)(n), 509(ब) व 4,6,12 पॉस्को एक्ट और आई टी एक्ट की धारा 67(b) के तहत है जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
पुलिस ने वर्ष 2022 में ही आरोपी कुन्दन राज को पटना बिहार से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके कब्जे से मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया था. पूछताछ पर पुलिस के द्वारा आरोपी कुन्दन राज की निशान देही पर दूसरे आरोपी जिसने की पीड़ित प्रार्थिया से दुष्कर्म किया था. यानि दिलीप चौहान निवासी थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही निवासी जिसने प्रार्थिया को अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया था.
आरोपी दिलीप चौहान फरार था. पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबीर और टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी गोवा में है. जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी दिलीप चौहान की पातासाजी के लिए गोवा रवाना की गई थी. जहां भी आरोपी दिलीप चौहान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस उसे लगातार ट्रेस कर रही थी. आखिरकार कुनकुरी क्षेत्र से पुलिस को फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकड़ने में कामयाबी मिली.
पुलिस के ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित प्रार्थिया से आरोपी दिलीप चौहान की शिनाख्त कराई. पीड़ित प्रार्थिया ने दिलीप चौहान को पहचान लिया. पूछताछ पर आरोपी दिलीप चौहान ने जुर्म करना कबूल लिया. जुर्म के पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी  दिलीप चौहान उम्र 29 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t