50 हजार की रिश्वत ने देने पर गर्लफ्रेंड के सोसाइड केस में फंसाने की प्रधान आरक्षक ने दी धमकी, परेशान युवक ने की आत्महत्या, FIR दर्ज

Head constable threatens to implicate man in girlfriend's suicide case if he refuses to pay 50,000 bribe; distressed youth commits suicide, FIR registered

50 हजार की रिश्वत ने देने पर गर्लफ्रेंड के सोसाइड केस में फंसाने की प्रधान आरक्षक ने दी धमकी, परेशान युवक ने की आत्महत्या, FIR दर्ज

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है. इस मामले में लखनपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है.
परिजनों का आरोप है कि प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी गई. लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते आशीष मिंज बुरी तरह टूट गया और आखिरकार उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की. शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की जवाबदेही और आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है. परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है. वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष रुप से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB