तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक मासूम समेत दो की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल, इलाज जारी, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल
A speeding bus crushed a bike, tragically killing two people, including an innocent child, two children injured, treatment underway, an atmosphere of grief and anger in the area.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में इंसानियत को झकझोर देने वाला बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां गौरवपथ मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए. यह मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे. गौरवपथ मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. घायलों को नाजुकर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



