भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्रितों समेत 2 CRPF जवान भी घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, इलाज जारी

Horrific road accident: Bus collides with truck on National Highway 30, 12 passengers and 2 CRPF jawans injured, vehicle damaged, treatment underway

भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्रितों समेत 2 CRPF जवान भी घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, इलाज जारी

कांकेर : कांकेर के नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. जंगलवार कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में CRPF के दो जवान उत्तम कुमार पिता ओमप्रकाश उम्र 58 साल और बीरबल कुमार पिता वीरेंद्र यादव उम्र 30 साल दोनों निवासी सुकमा भी घायल हो गए.
दुसरे घायलों में आशीष साहू पिता शिवलाल साहू उम्र 36 सालनिवासी कवर्धा, कमल साहू पिता शोभन साय साहू उम्र 39 साल निवासी सक्ती, पल्लवी निर्मलकर पिता मिलऊ निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी भखारा, अमित सिंग निर्मलकर पिता मिलऊ निर्मलकर उम्र 34 साल ड्राइवर निवासी भखारा, शोभा सोनी पति हीरालाल सोनी उम्र 62 साल निवासी कोंडागांव, तापस राय पिता शुभाष राय उम्र 39 साल कंडक्टर, रिषभ कुमार साहू पिता मस्तेराम साहू उम्र 30 साल निवासी बड़ी करेली जिला धमतरी, नितिन कुमार पिता श्रीराम स्वरुप उम्र 34 साल निवासी बिजनौर और कुलदीप सिंग रावत पिता सुरेंदर सिंग उम्र 40 साल निवासी देहरादून शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t