जंगल में मिली पति-पत्नी की लाश, मचा हड़कंप, जंगल में महिला की गला घोंटकर हत्या कर खुद फांसी लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Husband and wife's dead bodies found in the forest, causing a stir, the woman is suspected to have been strangled to death and then hanged herself, police investigating

जंगल में मिली पति-पत्नी की लाश, मचा हड़कंप, जंगल में महिला की गला घोंटकर हत्या कर खुद फांसी लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति-पत्नी की लाश जंगल के पास मिली है. आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि अभी तक घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा थानांतर्गत जंगल में पति-पत्नी की लाश मिली है. घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में लगने से ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में आगे की जांच कर रही है. मामले में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची.
दोनों मृतक ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान दीपक यादव और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रुप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि अभी तक घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है. पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मायके से नहीं आ रही पत्नी, हताश होकर फंदे में झूला पति

कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया. 35 साल के जगन्नाथ यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली. घटना का पता तब चला जब उनके माता-पिता दशगात्र कार्यक्रम से लौटे.
मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि जगन्नाथ उनका इकलौता बेटा था. वे पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे. वापस लौटने पर काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर जगन्नाथ का शव पंखे से लटका मिला.
जगन्नाथ की शादी के बाद तीन बच्चे हुए. कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था.
उरगा थाना के अधिकारी अजय कुमार पांडे ने बताया कि परिजन 14 मई को बाहर गए थे और 17 मई को लौटे. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नाले में युवक की जली हुई लाश मिली, हत्या की आशंका

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां वाड्रफनगर में एक युव का शव संदिग्ध हालत में मिला है. युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच में जुट गई है कि युवक की हत्या की गई है या किसी हादसे में उसकी मौत हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के अजगरा नाले में युवक का शव मिला है. युवक के शव पर कई जगह जलने के निशान है. ऐसा माना जा रहा है कि युवक की मौत हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई है. वहीं युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि युवक की हत्या की गई है या फिर किसी हादसे में उसकी मौत हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB