राजधानी में 14.29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ रंगे हाथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In the capital, police arrested two accused red handed with 14.29 grams of banned drug Chitta and sent them behind bars

राजधानी में 14.29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ रंगे हाथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 13 अप्रेल 2025 को थाना आमानाका  टीम को खबर मिली कि थाना   क्षेत्रांतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास दो लोग मोटर सायकल नम्बर CG04 PJ 6814 मे घुम रहे हैं जो अपने पास  मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा रखे हुये हैं. और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है.
इस खबर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (IPS) द्वारा  थाना प्रभारी आमानाका सुनील दास को आरोपी को हीरोईन चिटटा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित करते हुए    उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोहेल व दुसरे ने अपना नाम तन्मय गोईन्दी होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसमे से प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा रखा होना पाया गया. जिस पर आरोपी सोहेल और तन्मय से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने बिक्री और परिवहन करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था. 
जिस पर आरोपी  सोहेल और तन्मय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) 14.29 ग्राम कीमत करीब 142900/-रु. व आरोपी तन्मय गोईन्दी से जप्त होण्डा साईन CG04 PJ 6814 कीमत 35000/- रु. जुमला कीमत 177900/-रू. जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 21(B) NDPS ACT का जुर्म दर्ज कर आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही किया गया. मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है
गिरफ्तार आरोपी
01. सोहेल खान पिता इसराईल खान उम्र 26 साल पता संजय नगर सोहेल किराना दुकान थाना टिकरापारा रायपुर
02.तन्मय गोईन्दी पिता प्रमोद गोईन्दी उम्र 27 साल निवासी महाबीर नगर अनमोल सुपर बाजार के  पास गुलमोहर वाटिका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB