सोशल मीडिया सिरफिरा नाम की आईडी से अभद्र टिप्पणी, छवि धूमिल करने का प्रयास, कांग्रेसियों ने सुशासन तिहार में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग
Indecent comments from a social media ID named Sirfira, attempt to tarnish image, Congress members submitted memorandum to the Collector on Good Governance Day, demanding action.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत मानपुर के गौरवघाट में शिविर का आयोजन किया गया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मणिपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में बड़ी तादादमें कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे मंच पर पहुंचे और कलेक्टर भगवान सिंह उइके को ज्ञापन सौपकर सोशल मीडिया फेसबुक सिरफिरा नाम की आईडी की जांच कर सख्त कार्यवाही करने की मांग करने लगे.
गरियाबंद कलेक्टर ने मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर जल्द कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव और कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ ने ने बताया सोशल मीडिया फेसबुक सिरफिरा नामक आईडी बनाकर क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ सभी राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता औ वरिष्ठजनों के खिलाफ पिछले कई सालों से अभ्रद टिप्पणी और अनाप सनाप शब्दों का उल्लेख कर वरिष्ठ लोगों की छवि धूमिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.
करीब 6 महीने पहले उक्त सिरफिरा नाम की आईडी में फोटो के साथ छेड़छाड़ कर नग्न तस्वीर डालकर अनाप-सनाप लिखा गया और तो और जिले के आला अफसरो के साथ ही जनता के द्वारा चुने गये बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी लगातार उनकी छवि धूमिल करने पोस्ट किया जाता रहा है. जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो क्षेत्र के लोगों मे भारी नराजगी देखने को मिली और इसकी शिकायत 22 नवम्बर 2025 को मैनपुर थाना में भी की गई. लेकिन अब तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नही होने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मांग किया कि एक हफ्ते के भीतर इस मामले का खुलासा कर दोषियों पर ठोस कार्यवाही की जाए. वरना मैनपुर थाना के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, महामंत्री निहाल नेताम, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, तनवीर राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामंत शर्मा, कमार समाज के नेता पिलेश्वर सोरी, लोकेश सांडे, देव ध्रुव और बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



