खेल-खेल में मासूम बच्चे ने निगला सिक्का, डॉक्टर बोले- यहां इलाज संभव नहीं, उपचार से पहले ही बुझ गया चिराग, सीने में फंसने से मौत
Innocent child swallowed a coin while playing, doctor said - treatment is not possible here, the lamp extinguished before treatment, death due to getting stuck in the chest
कोरबा : कोरबा जिले में एक 8 साल के मासूम बच्चे के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई. केजी 2 का छात्र शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला. इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी. जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्टि हुई.
परिजनों का आरोप है कि कोरबा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालात नाजुक बताई और कहा कि इसकी दवा नहीं है. यहां इलाज नहीं हो सकता कह दिया. जिसके बाद परिजन बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया. मामला जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मृतक शिवम के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे मूलतः रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं. कुछ दिनों पहले वे अपने बेटे शिवम के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा के एक प्राइवेट अस्पताल आए थे. इलाज के बाद वे अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे.
शुक्रवार 31 अक्टूबर रात अचानक शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी. उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजन उसे फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है. जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है.
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है. और बच्चे की हालत नाजुक है. इसलिए उसे किसी दूसरे अस्पताल ले जाया जाए. परिजन शिवम को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



