कम उम्र में थम गई जिंदगी की रफ्तार: महिला टीचर ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शिक्षिका का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से पूछताछ जारी

Life cut short at a young age: Female teacher commits suicide; body found hanging; police investigating and questioning family members.

कम उम्र में थम गई जिंदगी की रफ्तार:  महिला टीचर ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शिक्षिका का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से पूछताछ जारी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवा शिक्षिका ने अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
कुमारी काजल ठाकुर उम्र 26 साल बलौदाबाजार के चांपा स्कूल में व्यवसायिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. पिछले साल ही उनकी संविदा शिक्षिका के रूप में नियुक्ति हुई थी और वे लगातार स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही थीं. शिक्षिका अपने निवास पर अकेली थीं. इसी दौरान उन्होंने अपनी जान दे दी. जब काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा खोलने पर शिक्षिका की लाश मिली.
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने कमरे से मिले सबूतों को इकठ्ठा किया है. थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत, पारिवारिक या अन्य क्या वजह थी. फिलहाल घटनास्थल से किसी तरह का आधिकारिक सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.
पिछले साल हुई थी नियुक्ति
काजल ठाकुर ने पिछले साल ही संविदा व्यवसायिक शिक्षिका के रूप में स्कूल में कार्यभार संभाला था. कम उम्र में शिक्षण कार्य से जुड़ी काजल के निधन की खबर से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में भी शोक का माहौल है. सहकर्मियों और परिचितों के मुताबिक वह अपने कार्य को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थीं.
परिजनों से पूछताछ
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर खुदकुशी की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है. थाना प्रभारी लखेश केवट का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी.
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. खुदकुशी के पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के बारे में कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा. इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवा वर्ग में बढ़ते मानसिक और सामाजिक दबावों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t