आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, आकाशीय बिजली गिरने से बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े एक युवक की गई जान, दुसरा घायल, इलाज जारी, पसरा मातम
Lightning struck like a bolt of death; a young man lost his life while standing under a tree to shelter from the rain, and another was injured and is undergoing treatment, casting a pall of gloom.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के ग्राम मोहंदी के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसी दौरान बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया चौकी अंतर्गत मोहंदी मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए.
बिजली गिरने से मोहंदी गांव निवासी गजराज साहू पिता गजानंद साहू उम्र 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा संजय ठाकुर निवासी बुंदेली, जिला राजनांदगांव गंभीर रुप से झुलस गया.
हादसे की खबर मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद घटना की स्थिति और साफ़ होगी.
मानसून की सक्रियता के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है. प्रशासन की तरफ से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



