गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाले में बहे 2 युवक, बचाने गया दोस्त भी डूबा, एक साथ दो लोगों मौतों से इलाके में पसरा मातम

Major accident during Ganesh immersion, 2 youths drowned in the drain, friend who went to save them also drowned, mourning spread in the area due to the death of two people together

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाले में बहे 2 युवक, बचाने गया दोस्त भी डूबा, एक साथ दो लोगों मौतों से इलाके में पसरा मातम

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गणेश विसर्जन के दौरान नाले में डूबने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मामला पोरथा गांव की है.एक साथ दो मौतों से इलाके में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर को ग्रामीण गणेश विसर्जन करने कोतरी नाला गए थे. इसी दौरान सूरज चौहान गहरे पानी में डूबने लगा. सुरेंद्र यादव उसे बचाने कूद गया. दोनों की डूबने से मौत हो गई. सूरज का शव उसी दिन निकाल लिया गया. वहीं सुरेंद्र की लाश 6 सितंबर की शाम मिली. पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t