आकाशीय बिजली गिरने से किसान और चरवाहे की मौत, इधर 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर सीआपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

A farmer and a shepherd died due to lightning, while a CRPF jawan shot himself after writing a 6-page suicide note

आकाशीय बिजली गिरने से किसान और चरवाहे की मौत, इधर 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर सीआपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

आकाशीय बिजली गिरने से किसान और चरवाहे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों लोगों की मौत अलग-अलग गांव में हुई है. दोनों व्यक्तियों की मौत के बाद गांव और घरों में मातम छा गया है. पुलिस की टीम ने दोनों व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जिले के बतौली थाना क्षेत्र में टीरंग और शिवपुर गांव के दो व्यक्ति बैल चराने और खेत का काम करने के लिए गए थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.
इस हादसे के बाद दोनों गांव में मातम छा गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर सीआपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

सुकमा : सुकमा जिले के कोंटा थानाक्षेत्र स्थित इंजरम सीआरपीएफ 219 बटालियन का जवान निलेश कुमार गर्ग ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर दी. मृत जवान ने 6 पन्नों का इमोशनल सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है.
जिसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. वही जवान ने अपनी पत्‍नी और बच्चों से माफी मांगते हुए सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की बात लिखी है. मृत जवान का पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम के लिए भेजा गया. एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
मध्यप्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला सीआरपीएफ जवान निलेश कुमार गर्ग 30 जुलाई को अवकाश से वापस कैंप लोटा था. सोमवार रात 10 बजे कैंप में प्रेटालिंग डयूटी पर था. डयूटी के दौरान जवान ने खुर्सी पर बैठकर अपनी सर्विस रायफल से सिर के बीच में गोली मार दी. जिसके कारण मौके पर ही जवान की मौत हो गई.
गोली की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी मच गई, और बाकी जवान मौके पर पहुंच गए. मृत जवान का शरीर कोंटा लाया गया जहां पीएम होने के बाद गृहग्राम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई. इसके अलावा सीआरपीएफ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंची और पुरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है.
मृत जवान ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है, जिसका नाम पुलिस एतिहात बरतते हएु गोपनीय रखी है.
सुसाइड नोट काफी इमोशनल लिखा हुआ है. जिसमें जवान ने अपनी पत्नि और बच्चों से माफी मांगते हुए लिखा है कि अगले सात जन्मों तक में तुम्हारा पति और बच्चों का पिता बनना चाहूंगा. वही उसने अपने परिवार से बहुत प्यार करने बात लिखी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बीजापुर में भी घटना : 30 जुलाई 2025 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने नक्सलगढ़ में जान दे दी. मृतक जवान का नाम पप्पू यादव था. जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था. जवान ने अपनी इंसास सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. जवान ने जान क्यों दी इसका अभी पता नहीं चल पाया है. मौके से किसी तरह का कोई नोट भी नहीं मिला है. मृतक जवान पप्पू यादव की पोस्टिंग 22वीं सीआरपीएफ बटालियन में थी.
रायपुर में भी जवान ने दी थी जान : 13 जुलाई 2025 के दिन छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित 65वीं सीआरपीएफ बटालियन कैंप में रविवार रात करीब 10 बजे जवान ने खुदकुशी की थी. जवान का नाम मुरली था. बताया जा रहा है कि बढ़ती ज़िम्मेदारियों और भारी कर्ज के कारण मुरली तनाव में था.

साल 2024 में छत्तीसगढ़ में हुई घटनाएं
9 नवंबर 2024: कोंडागांव जिले में तैनात बस्तर फाइटर के जवान का शव उसके घर बेड पर मिला . घटना उरन्दाबेड़ा थाना इलाके की थी.
25 अक्टूबर 2024: भैरमगढ़ में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने जान दे दी, वॉच टावर पर था तैनात.
19 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ कोल माइंस में जवान ने खुद को मारी गोली, राजस्थान का था रहने वाला.
20 सितंबर 2024: धमतरी में CRPF जवान ने दी जान, घरेलू विवाद से था परेशान.
3 सितंबर 204: कांकेर में एसएसबी के जवान ने कैंप में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली.
28 अगस्त 2024: भिलाई में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मार ली. मृत जवान हरियाणा का रहने वाला था.
26 अगस्त 2024: सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. मृतक जवान विपिन चंद्र सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था. वह दंतेवाड़ा के बारसूर कैंप में पदस्थ था.
8 जून 2024: कांकेर में बीएसएफ के जवान ने जान दे दी. बीएसएफ कैंप के शौचालय की छत पर लाश मिली.
26 अप्रैल 2024: गरियाबंद में जवान ने खुद को गोली मार ली. जवान मध्य प्रदेश का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t