काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की की सौदेबाजी, डेढ़ लाख में कराई जबरन शादी, सेक्स कारोबार में धकेला, खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Minor girl bargained for a job, forced into sex trade for 1.5 lakh rupees, 5 accused including buyer arrested, one absconding

काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की की सौदेबाजी, डेढ़ लाख में कराई जबरन शादी, सेक्स कारोबार में धकेला, खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 17 साल की पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर चार दलालों सहित एक खरीदार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले की निवासी पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कि उसके पिता उसे हमेशा डांट फटकार करते थे. जिसकी वजह से वह 26 नवंबर 2025 को गांव के खेल मैदान में थी. उसी समय उसकी परिचित लड़की चमेली (परिवर्तित नाम) उसे रायगढ़ काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसलाकर रायगढ़ ले आयी. रायगढ़ के निकले महादेव मंदिर के पास पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्य- बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची से मिलवाया. जिनके द्वारा भी बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर दूसरे दिन सागर (म.प्र.) लेकर गए.
सागर जिले के एक गांव में बालिका को सुनील नाम व्यक्ति से मंदिर में सुनील से पैसा लेकर ले जाकर जबरन शादी करा दी. और वापस आ गए. सुनील ने जबरजस्ती बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया. मौका देखकर बालिका सागर (म.प्र.) से ट्रेन से वापास रायगढ़ आ गई. उसके पिताजी के डर की वजह से  घर नहीं गई.
रायगढ़ में बिन्दिया से मिली जिसने अपने पास रहना कहकर बहलाफुसला कर धंधा (दुष्कर्म) कराने लडको के पास भेजती और धंधा का पैसा लेती थी. बालिका के आवेदन पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और मेडिकल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई.
पुलिस ने चमेली (परिवर्तित नाम) नाबालिग बालिका को हिरासत में लेने पर उसने सभी आरोपी एक राय होकर बालिका को सागर मध्यप्रदेश के सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपये में बेचकर विवाह कराना एवं रकम को आपस में बांटना बताया गया. आरोपियों के बयान के आधार पर खर्च के बाद बचे 7000 रूपये नगदी और मोबाइलों को जप्त किया गया है.
उसके बाद आरोपी सुनील दिक्षित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सागर रवाना हुई. जिसे भी 13 अप्रैल को जिला छतरपुर उसके गांव में धरदबोचा गया. आरोपी ने जुर्म कबूल किया है. हिरासत में ली गई नाबालिग बालिका को किशोर न्यायालय और अन्य गिरफ्तार आरोपी- बिन्दिया रात्रे, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया. आरोपी अभय यादव फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसटीम प्रयासरत है.
आरोपी
1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति वकील उम्र 45 साल सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. दानिश उर्फ चीकू पिता वकील उम्र 20 साल सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. नाबालिग बालिका

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t