नाबालिग का अपहरण कर कई महीने तक शारीरिक शोषण, ऑपरेशन मुस्कान को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी संत कुमार गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

Minor girl kidnapped and sexually abused for several months; Operation Muskaan achieves major success; accused Sant Kumar arrested, girl recovered safely

नाबालिग का अपहरण कर कई महीने तक शारीरिक शोषण, ऑपरेशन मुस्कान को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी संत कुमार गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की गई. जिसके अंतर्गत लड़की को सकुशल बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने 8 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इस मामले में थाना सीपत में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.
जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि अपहृत बालिका और संदेही आरोपी संत कुमार शाह 21 साल निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत, वर्तमान में ग्राम माटेकटा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में मौजूद हैं.
इसके बाद थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठित कर राजनांदगांव रवाना किया गया. स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों का पता लगाकर लड़की को बरामद किया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया.
पुलिस ने मामले में धारा 87, 64(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
आरोपी संत कुमार शाह 21 साल निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत, वर्तमान में ग्राम माटेकटा, थाना डोंगरगढ़

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t