शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, बालिका सकुशल बरामद

Minor girl raped under the pretext of marriage; police arrested two accused in separate cases and sent them behind bars, while the girl was safely recovered.

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, बालिका सकुशल बरामद

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
जांजगीर-चांपा : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबीर की खबर पर गिरफ्तार कर, पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर द्वारा ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया था. जिसकी रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 137(2) BNS दर्ज कर अपहृता और आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मुखबीर की खबर पर आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर, उम्र 25 साल के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना और शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
सक्ती : थाना डभरा पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. थाना डभरा में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा, पिता भागीरथी चंद्रा, 27 साल निवासी ग्राम फरसवानी, थाना डभरा, द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया. बाद में जब पीड़िता ने शादी करने का प्रस्ताव रखा. तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज के मामला जांच में लिया गया.
पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम ने आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया. आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?