छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात, बस छूटने पर लिफ्ट का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक बलात्कार, 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे
Shameful incident in Chhattisgarh: Woman gang-raped while waiting for a lift after missing her bus; four accused arrested and put behind bars.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घर लौटने के दौरान बस छूट जाने के बाद सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेश किए जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले की रहने वाली पीड़िता चांदनी थाना क्षेत्र में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी. वहां से वापस अपने घर लौटने के लिए वह बस स्टैंड पहुंची. लेकिन उसकी बस निकल चुकी थी. इसके बाद वह सड़क किनारे किसी अन्य वाहन का इंतजार कर रही थी. ताकि घर पहुंच सके.
इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके साथ जबरदस्ती की. महिला ने आरोप लगाया कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद किसी तरह वह सुरक्षित स्थान पर पहुंची और अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
पीड़िता ने सबसे पहले कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि घटना का स्थान सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद नियमानुसार मामला संबंधित थाना क्षेत्र को ट्रांसफर कर दिया गया. चांदनी थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के लिए कई स्तरों पर कार्रवाई की. पुलिस ने तकनीकी सबुतों, पूछताछ और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर चारों संदिग्धों की पहचान की.
इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



