दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस का विशेष सघन अभियान, वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत किया गिरफ्तार

In view of the Diwali festival, the police have launched a special, intensive operation; Raipur police arrested three suspects—along with illegal weapons—before they could carry out any criminal act.

दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस का विशेष सघन अभियान, वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत किया गिरफ्तार

रायपुर : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के मकसद से व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
इसी कड़ी में थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कुकरी तालाब चौरा के पास अवैध तरीके से चाकू के साथ आरोपी शुभम चन्देल पिता पूनाराम चंदेल उम्र 19 साल निवासी कलिंग नगर नत्थूबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर और नीलकमल चन्देल पिता पूनाराम चंदेल उम्र 29 साल निवासी कलिंग नगर नत्थूबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से 2 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में क्रमशः अपराध क्रमांक 522/26 एवं 523/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया.
इसी तरह चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत काली मंदिर के पास अवैध तरीके से चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी पवन साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 524/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म द्दर्ज कर कार्यवाही किया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb