आपसी रंजिश या कुछ और?, युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, अपराध छुपाने कीचड़ में फेंकी लाश, पुलिस की हिरासत में फरार आरोपी, पूछताछ जारी
Mutual rivalry or something else? A young man killed his friend, dumped the body in the mud to conceal his crime. The absconding accused remains in police custody, and interrogation continues.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर लाश को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. उदयपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मृतक शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के दोस्त ने विवाद के बाद हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया. वारदात की खबर मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही कत्ल की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



