गोबरा नवापारा में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर युवक की मौत, हादसा CCTV फुटेज में कैद, वाहन समेत चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A truck crushed a bike rider in Gobra Navapara, the young man died on the spot, the accident was captured on CCTV footage, the driver and the vehicle fled, police engaged in search.
रायपुर/अभनपुर/गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा में राष्ट्रीय राजमार्ग कुर्रा महानदी पुल फोर लेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है. बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसमें साफ तौर पर ट्रक चालक की लापरवाही नजर आ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम बूढ़ेनी निवासी युवक अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर ही मन्नू देवांगन की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंच गए. औरसड़क पर जाम की स्थिति बन गई.
खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश कर रही है. और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



