कलेक्टर ने गरियाबंद के 5 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का लिया बड़ा फैसला, मयंक अग्रवाल छुरा रवाना, डिम्पल ध्रुव को मिली राजिम की जिम्मेदारी
The Collector took the decision, the jurisdiction of 5 Tehsildars of Gariaband was changed, Mayank Agarwal left for Chhura, Dimple Dhruv got the responsibility of Rajim.
गरियाबंद : कलेक्टर बीएस उइके ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की मद्देनजर जिले के पांच राजस्व अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. यह आदेश 16 मार्च 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती डिम्पल ध्रुव, जो वर्तमान में तहसीलदार फिंगेश्वर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें तहसीलदार राजिम के पद पर पदस्थ किया गया है. इसी तरह रमेश मेहता, तहसीलदार मैनपुर को तहसीलदार फिंगेश्वर के पद पर पदस्थ किया गया है.
वहीं मयंक अग्रवाल वर्तमान में तहसीलदार राजिम थे. उन्हें तहसीलदार छुरा बनाया गया है. सुशील कुमार भोई, तहसीलदार अमलीपदर को तहसीलदार मैनपुर और गेंद लाल साहू, तहसीलदार छुरा को तहसीलदार अमलीपदर में पदस्थ किया गया है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुशील कुमार भोई, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद का वेतन-भत्ते आदि का आहरण उनके मूल पदस्थापना कार्यालय भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



