गटर के अन्दर मिला नवजात शिशु, सीवरेज लाइन सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने देखी लाश, पत्थर रखकर छिपाया, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Newborn found inside a sewer; workers arriving to clean the line discovered the body, which had been concealed with a stone; the incident caused a stir, and the police have launched an investigation.
दुर्ग : दुर्ग जिला में भिलाई के सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच बुधवार को गटर की सफाई के दौरान करीब 3 दिन का नवजात शिशु मिला है. गटर जाम होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी. इसके बाद गटर की सफाई का काम शुरू किया गया. सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया.
नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. खबर मिलने पर भट्ठी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
गटर जाम होने पर कराई जा रही थी सफाई
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम था. पानी निकासी प्रभावित होने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से बीएसपी प्रबंधन को इसकी शिकायत की गई थी. शिकायत के बाद गटर की सफाई कराई जा रही थी. इसी दौरान सफाईकर्मियों की नजर नवजात पर पड़ी.
पुलिस की मौजूदगी में निकाला जा रहा बच्चा
नवजात के गटर में मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.
नवजात को गटर में किसने और किन हालत में छोड़ा. यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सकती है. साथ ही क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. भट्ठी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



