भिलाई में फूल तोड़ने गई महिला से छीनी चेन, नकाबपोशों ने धक्का देकर गिराया, फिर मुंह दबाया, वारदात CCTV में कैद, बदमाशों की तलाश जारी

Chain snatched from a woman who went to pluck flowers in Bhilai masked men pushed her down and then gagged her incident captured in CCTV search for miscreants continues

भिलाई में फूल तोड़ने गई महिला से छीनी चेन, नकाबपोशों ने धक्का देकर गिराया, फिर मुंह दबाया, वारदात CCTV में कैद, बदमाशों की तलाश जारी

दुर्ग/भिलाई : भिलाई शहर में 53 साल की महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई. महिला पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से बाहर निकली थी. इस दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए. यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन 1, वार्ड 42 एवेन्यू बी में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला डी दलम्मा मंगलवार सुबह 5 बजे पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से बाहर निकली थी. वह अपनी कालोनी के पास स्थित फूले के पेड़ से फूल तोड़ रही थी. तभी करीब 5:30 बजे दो नकाबपोश लड़के बाइक पर आए. एक ने बाइक रोककर महिला को धक्का दिया. जिससे वह गिर गई.
महिला के मुताबिक्क एक युवक ने बाइक से उतरकर उसका मुंह दबाया और गला दबाने की कोशिश की. इसके बाद उसने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. महिला ने शोर मचाया. जिसके बाद कॉलोनी के लोग बाहर निकले.
घटना के बाद महिला ने कालोनी के लोगों के साथ मिलकर खुर्सीपार थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है.
पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर भागते नजर आ रहे हैं. इनमें से एक लाल रंग की जैकेट और दूसरा काले स्वेटर में दिखाई दिया.
कालोनीवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में चोरी की वारदात हुई थी. गश्त न होने की वजह से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI